Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धरना के 506 वें दिन झमाडा आश्रितो ने सरकार और माडा प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

 


धनबाद। झमाडा धनबाद के मृत कर्मचारियों के आश्रितजन  506 दिन से  कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दे रहे हैं सरकार और माडा प्रबंधन के उदासीन रवैया के कारण आज आश्रितों ने कार्यालय परिसर में लगभग डेढ़ घंटा  प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द बहाली नही किया जाता तो बहुत जल्द आश्रितों के तरफ से महाप्रदर्शन रैली निकाला जाएगा और सरकार और माडा एमडी का पुतना दहन का कार्यक्रम भी किया जाएगा।


झमाडा आश्रितो की स्थिति दयनीय  

इस दौरान झमाडा आश्रित मोहम्मद अजहरुद्दीन खान ने बताया कि कई आश्रित गंभीर रूप से बीमार हैं वहीं कुछ आश्रित नौकरी नही मिलने से घर चलाने की चिंता की वजह से  मानसिक रूप से पीड़ित हैं। घर के बीमार सदस्यों का इलाज करवाने और बच्चो की पढ़ाई का फीस नही देने के कारण बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया है। आश्रितों की स्थिति अत्यंत भयावह हो गई है। इतना बड़ा आंदोलन होने के बावजूद स्थानीय जन प्रतिनिधि चुप हैं जैसे उन्हें कुछ मालूम ही नही है कि जिले में क्या चल रहा है।




Post a Comment

0 Comments