Dhanbad। बाबूलाल महतो की अध्यक्षता में झारखण्ड रानीगंज कोलफिल्ड विस्थापन एवं पर्यावरण संरक्षण मोर्चा की बैठक लोदना क्षेत्र के ब्राह्मण बरारी मोदीभिठा में सम्पन्न हुई।बैठक में लोगों ने कहा कि ब्राह्मण बरारी के रैयतदारों की 200 एकड़ जमीन को जबरन कब्जा कर बीसीसीएल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कम्पनी के माध्यम से कोयला उत्पादन किया। परंतु रैयतदारों को न तो मुआवजा मिला और न तो नियोजन ही दिया गया है। साथ ही जिस जगह पर 46 एकड़ जमीन पर जिस पर ग्रामिणों का घर है वहां नीचे से 6 नं.चानक से ग्राम के नीचे से अंडर ग्राउंड के कोयला उत्पादन कर बीसीसीएल प्रबंधन निकाल लिया है। जिससे ब्राह्मण बरारी मोदीभिठा बस्ती नीचे से पुरी तरह से खाली हो चुका है तथा कभी भी उपरोक्त जगह पर भयंकर दुर्घटना घट सकती है। रैयतदार बहुत ही सरल एवं सहज ग्रामीण है। इसलिए उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ बीसीसीएल प्रबंधन कर रही है। रैयतदारों के घरों में ब्लास्टिंग से बड़ा बड़ा दरार हो गया है।बरारी मोदीभिठा बस्ती में आवाजाही का रास्ता नहीं है पीने का पानी साईकिल से चार पांच किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है।
ये थे मौजूद
मौके पर सुरेश चक्रवर्ती, सुनील चक्रवर्ती, सुरेश चन्द्र तिवारी, बलराम उपाध्याय, ज्योति बाउरी, गोविंद बाउरी, सुखलाल महतो, गिरीजा शंकर उपाध्याय,कमला उपाध्याय,अधीर कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,शिव पूजन उपाध्याय,विनोद कुमार आदि मौजूद हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments