Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार का प्रतिनिधिमंडल साउथ साइड रेलवे स्टेशन बाज़ार के विकास के लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा

 


धनबाद। नवगठित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार का एक प्रतिनिधि मंडल चैंबर के संचालन समिति के सदस्य सोहराब खान एवं पवन सोनी के नेतृत्व में साउथ साइड धनबाद रेलवे स्टेशन के पुराना बाज़ार एरिया के विकास की माँग को ले कर धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।सोहराब खान एवं पवन सोनी ने कहा की डीएवी स्कूल ग्राउंड पर बनी सड़क साउथ साइड रेलवे स्टेशन पुराना बाज़ार के विकास के लिए मील का पत्थर है परन्तु सड़क जाम एवं जल जमाव के कारण यात्रिओं एवं आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और इण्डियन आयल की तरफ सड़क निर्माण अधूरा है जिसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। रेलवे फाटक से दूसरी तरफ पैदल पुल निर्माण की माँग रखी गई है। रेलवे की जमीन पर पुराना बाज़ार साइड में सुलभ शौचालय निर्माण का भी आग्रह किया गया है साथ ही साथ धनबाद चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन को पुन चालू करवाने का आग्रह भी किया गया है एवं धनबाद से नई दिल्ली के लिए ट्रेन जल्द चालू करने का आग्रह चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की ओर से किया गया। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने  7 जुलाई को रेलवे की बैठक में सभी मुद्दों को रख कर समाधान की बात कही। मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल में सोहराब खान,पवन सोनी,प्रदीप अग्रवाल,विजय सैनी,नवनीत रिटोलिया,इमरान अली,अमरजीत सिंह एवं दीपक झा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments