Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चास सर्किल को मिला 18 करोड़ राजस्व का लक्ष्य

 


धनबाद। मिश्रित भवन स्थित बिजली जीएम हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चास  सर्किल की मासिक समीक्षा बैठक में बारिश के मौसम में निर्बाध बिजली  प्रदान करने के लिए विशेष रूप से चर्चा हुई। इसके साथ ही चास  सर्किल  को जुलाई महीने का 18 करोड का राजस्व का लक्ष्य दिया गया। बारिश के मौसम में ज्यादा बिजली ना कटे इसके लिए मेंटेनेंस के कार्य को समय सारणी बनाकर करने आदेश दिया गया। सबडिवीजन वाइज बिजली चोरी के खिलाफ 50 f.i.r. करने का लक्ष्य भी दिया गया। इस अवसर पर चास सर्किल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी, पंकज कुमार, समीर कुमार, सीताराम मरांडी एवं अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments