धनबाद। सामाजिक संस्था इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी के ओर से गांधीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता और रैली का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में 12 -25 साल के बच्चें ने भाग लिया। जनसंख्या वृद्धि (जनसंख्या में भारत नंबर 1,) प्रदूषण और गरीबी नियंत्रण को बच्चें ने आपने हाथो से आकर्षक चित्रकला माध्यम से पेश किया। जो 22 July को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रोतियागिता के बाद एक रैली निकाला गई जिसमें बच्चो ने हाथ में प्लेकार्ड लेकर गांधी नगर , शक्ति मंदिर इलाके घुमकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया। भारत माता कहती है अब तो जनसंख्या कम करो, जनसंख्या घटाओ- भारत बचाओ, अधिक जनसंख्या विकास नहीं विनाश लाती है जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।
जनसंख्या के साथ मानव संपदा में भी भारत को नंबर वन बनाना होगा-पिनाकी रायसंस्था के संस्थापक पिनाकी राय ने कहा कि " संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हमारा देश (भारत) 142+ करोड़ के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया। हमलोग को मानव संपदा में भी भारत को नंबर वन बनाना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में झरिया, धनबाद, केंदुआ से लगभग 70 बच्चे ने भाग लिया। नई पीढ़ी के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, झरिया की सामाजिक संगठन, इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी (आईएनए) लगातार काम कर रही है।
प्रधान अतिथि बीसीसीएल के पूर्व सीएमएस डॉक्टर डी के झा, अन्य अतिथि में डीएवी, पुटकी के कला शिक्षक संजय जायसवाल, माउंट कार्मेल, डिगवाडीह के शिक्षिका हर्षा चुग , ललित कला केंद्र के संजय पंडित, कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेज के मौसमी राय थे । झरिया की संजना कुमारी , दीपशिखा कुमारी , प्रिंस कुमार, कारण सोलंकी, सुमित सिंह, बिन्नी भाटिया सोनू कुमार,लक्ष्मी कुमारी, स्वर्णिम दे धनबाद से निधि गोंड, मधुश्री मंडल, सौरभ प्रसाद, सुप्रीति संन्याल , अपूर्वा अग्रवाल, स्मृति कुमारी , तियाश भट्टाचार्य, हिमांशु पंडित, मोहित विश्वकर्मा, राघबंद्र सिंह, केंदुआ से सुमन कुमारी , प्रेम कुमार , अंजली कुमारी , नीलम कुमारी , राधिका कुमारी , सोनी कुमारी , संध्या कुमारी आदि बच्चों ने कार्यक्रम में पार्टिसिपेट किया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments