एक छत के नीचे लोगों को खरीदारी करने का अवसर मिला
कोयलांचल वासियों के लिए इस विशाल मेले में लुभावनी राखियां, भगवान की पोशाक, गहने व बंदनवार, डिजाइनर बनारसी हैँडलूम सिल्क सांड़ियां, लेडीज इंडियन एवं इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज, लखनवी सूट्स, अनुठे किड्स वियर, मेंसवेयर, फूटवेयर, आकर्षक ज्वेलरी, होमडेकोर आईटम, गिफ्ट आईटम, गिफ्ट हैंपर, होममेड, कॉस्मेटिक्स, केक, चॉकलेट, बनारस व आसनसोल का पापड़, अचार, मुरब्बा और तंजौर पेंटिंग की कलात्मक वस्तुओं का अपार संग्रह रहेगा। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए ड्राइंग, गेम्स, नेल आर्ट, हाउजी के साथ साथ लजीज व्यंजनों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने में समिति के प्रयास को सभी ने सराहा। फिर मिलने के बाद ही के साथ आनंद मेले का समापन हुआ।
मेल से आय को समिति स्थाई प्रोजेक्ट में खर्च करेगी
समिति की अध्यक्ष संजू डालमिया ने बताया कि मेले में लोगों का खूब उत्साह दिखा। बच्चों ने भी चित्रकारी के साथ् कई गेम में पार्टिसिपेट किया। सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया कि मेल से जो भी आय होती है उससे समिति के स्थाई प्रोजेक्ट मेंटेनेन्स एवं सामाजिक और धार्मिक कार्य में व्यय किया जाता है। समिति सामाजिक कार्यों में हमेशा ही अग्रसर रहती है।
इनकी रही सहभागिता
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उर्मिला गुटगुटिया, निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानीया, किरण गोयंका, विमला बंसल, शारदा बजाज,सुधा खेतान,अनी तामिश्रा, कल्पना पटौदिया, मंजू अग्रवाल, सारिका सिंघल,बबिता पोद्दार, सिनी,अंजू गुप्ता,वीना गिंदौड़िया, किरण अग्रवाल हेलिवाल, अन्नपूर्णा हड़ेदिया, सुषमा केजरीवाल, सुनीता झुंझुनवाला मीतू,मोनिका, मैना भोजगढ़िया, श्वैता, अभिलाषा उपस्थित थी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments