धनबाद। चिरकुंडा झिलीया नदी में 2018 में बाढ से तबाह हुए 101 बाढ पीड़ितों को मानवाधिकार आयोग के आदेश पर बीसीसीएल के द्वारा सात माह पुर्व ढाई करोड़ की राशि दिए जाने के बाद भी विस्थापितो को अभी तक आवास नहीं मुहैया करवाने से नाराज धनबाद विधायक और चिरकुंडा नगर परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश चौहान के साथ दर्जनों महिला और पुरुष ने धनबाद उपायुक्त से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई । वहीं धनबाद विधायक ने जिला प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा की पांच साल पुर्व सौ से अधिक गरीब बिस्थापित हुए थे ।
जिसको लेकर बीसीसीएल ने मानवाधिकार आयोग के आदेश पर जनवरी माह में ही जिला प्रशासन को ढाई करोड़ रूपये मुहैया करवा दिए थे। पर आज तक जिला प्रशासन ने विस्थापितों को बसाने की पहल नहीं की इनमें अधिकतर सफाई कर्मी और दैनिक मजदुरी करने वाले गरीब लोग हैं । रोजाना पचास किलोमीटर दुर धनबाद आकर गुहार लगाना संभव नहीं है । हालांकि उपायुक्त ने राशि प्राप्ति की बात स्वीकार करते हुए जल्द हीं आवास बनाने का आश्वासन दिया है ।अब देखने वाली बात है कि कब विस्थापितों को अपना आवास मिल पाता है ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments