धनबाद। जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पटना में मंगलवार को जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला। जिसमें राजनीतिक परिदृश्य पर विशेष रूप से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने पटना में महागठबंधन के बैठक की सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड के पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ता काफी ऊर्जावान हैं। कार्यकर्ताओं को केवल उचित दिशा-निर्देश की जरूरत है। झारखंड में पार्टी की स्थिति पहले से काफी मजबूत है। झारखंड में आगामी समय में जदयू के नाम का डंका अवश्य बजेगा। उन्होंने खीरू महतो के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए झारखंड आने का आश्वासन दिया है। उनके झारखंड आगमन के लिए तिथि तथा समय बहुत जल्द तय कर लिया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से बिहार सरकार के मंत्री झारखंड प्रभारी श्री अशोक चौधरी, पार्टी के मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, युवा जदयू के वरिष्ठ नेता दुष्यंत पटेल तथा धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे शामिल थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments