Dhanbad। पूर्व सैनिको को राष्ट्रहित, समाजहित और सैन्यहित में संगठित करने को समर्पित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् द्वारा कारगिल विजय दिवस की याद में "शौर्यांजलि सह तिरंगा यात्रा निकाला गया। विजय दिवस पर बाइक पर सवार, हाथों में तिरंगा लिए पूर्व सैनिकों का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति के तराने के साथ रणबांकुरो का काफिला दुर्गा मंडप स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम चौक, पूजा टॉकीज होते गोल्फ ग्राउंड पहुंचा।
जहां शौर्यांजलि सह बाईक रैली में कारगिल की ऐतिहासिक युद्ध में शहीद हुए अमर शूरवीरो को शौर्यांजलि देकर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों के द्वारा तिरंगा रैली वीर शहीदों को याद करते हुए निकाली गई है आज ही के दिन हमारे वीर जवानों ने वीरता का अभूतपूर्व परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को अपनी सरजमी से खदेड़ कर भगाया था। बाईक रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैन्य मातृशक्ति सपरिवार सम्मिलित हुए।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments