धनबाद। जिला जनता दल यूनाइटेड द्वारा सांसद पशुपतिनाथ सिंह का रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन किया गया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि धनबाद सांसद विकास विरोधी है। धनबाद से ट्रेन छीन गया, एम्स चला गया। धनबाद की जरूरत एयरपोर्ट भी शहर को नसीब नहीं हुआ। इतना कुछ होने के बावजूद भी सांसद मौन धारण किए हुए हैं और उनकी निष्क्रियता से धनबाद में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है जिसका विरोध करते हुए जिला जदयू ने उनका पुतला दहन किया है। मौके पर धनलाल दुबे, भगवानदास शर्मा रामस्वरूप यादव राजू सिंह एवं अन्य मौजूद थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments