धनबाद। मटकुरिया जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र विधान का हवन के साथ समापन हुआ। आज के हवन में समाज के सभी लोगों ने भाग लिया। हवन के बाद नए दीक्षार्थी राज कुमार जी गांगवाल की समाज के सभी पुरुषों और महिलाओं द्वारा गोद भराई की गई ।उसके बाद उनको बग्घी में बैठा कर बिनोरी निकाली गई साथ ही श्री जी को रथ में बैठाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । रथ पर भगवान के साथ
संजय जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, स्वेता जैन, ज्योति जैन बैठे थे । शोभा यात्रा नगर भ्रमण कर पुन मंदिर पहुंची, श्री जी को अभिषेक कर मंदिर के बेदी पर विराजमान किया गया । इसके बाद सभी आगंतुकों के लिए वात्सल्य भोजन की ब्यवस्था थी।
इनकी रही सहभागिता
आज के कार्यक्रम में मनीष जैन, नीरज जैन,अमीत जैन महेंद्र पांड्या,संजय गोधा, पप्पन जैन, विनोद जैन प्रीति जैन, सोनू जैन, बुलबुल जैन, पायल जैन, उषा जैन ,तृप्ति जैन, वंदना जैन, आदि ने भाग लिया ।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments