Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवगठित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार के नए सदस्यों को जोड़ने हेतू जल्द चलायेगी "चैंबर आपके द्वार" अभियान

 


धनबाद। अग्रसेन भवन (पंचायती धर्मशाला) पुराना बाज़ार में नवगठित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार की संचालन समिति की पहली बैठक आहूत हुई ।चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार की संचालन समिति की बैठक में आपसी सहमति से निगरानी एवं संविधान निर्माण विभाग, संगठन विभाग, प्रशासनिक विभाग, विधुत विभाग, नगर निगम विभाग, अतिक्रमण विभाग, वित्त एवं कार्यालय विभाग, सामाजिक कार्य विभाग, प्रेस मिडिया विभाग  विभाग का निर्माण किया। इस बैठक में राजेश गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, सोहराब खान, भीखूराम अग्रवाल, प्रदीप नारनोली, प्रदीप अग्रवाल, सुनील तुलस्यान द्वारा संचालन समिति के 42 सदस्यों को उपर्युक्त  विभागों में प्रभार की जिम्मेदारी सौंप कर सम्मानित किया गया।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बॉयलॉज जल्द तैयार होगा:राजेश गुप्ता

संचलान समिति के सदस्य  राजेश गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बॉयलॉज एवं निमयावली का निर्माण कर लिया जाएगा  साथ ही  सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत पंजिकृत करवाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। श्री  गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की सदस्य संख्या लगभग सात सौ ( 700 ) है जल्द ही चैंबर आपके द्वार अभियान के तहत  नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

पुराना बाज़ार को एक आदर्श व्यवसायिक केंद्र बनाया जायेगा: सोहराब

संचालन समिति के सदस्य सोहराब खान ने बताया कि व्यवसाइयों की समस्या के समाधान हेतू विभिन्न विभाग के प्रभारियों की घोषणा आज कर दी गई है जिसमे अनुभवी  युवाओं की टीम व्यवसाईयों की किसी भी समस्या का समाधान पूरी निष्ठा के साथ  करेगी। धनबाद जिले में पुराना बाज़ार को एक आदर्श व्यवसाई केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।सोहराब खान ने कहा की हमारा मूलमंत्र व्यवसाईओं का सम्मान एवं समस्या का समाधान होगा।संचालन समिति के सदस्य  प्रदीप नारनोली ने कहा की आज की बैठक में ये  निर्णय  लिया गया की पिछले दिनों फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चैंबर की बैठक में पुराने एवं नए संगठन के संबंध में हमारे द्वारा जो सुझाव जिला चैंबर को दिया गया था उसके जवाब हेतू जिला चैंबर को पत्र लिखा जायेगा। संचालन समिति के सदस्य पवन सोनी ने बताया की आगामी 15 अगस्त को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार के द्वारा पुराना बाज़ार में स्वतंत्रता दिवस के शुभ एवं पावन अवसर पर झंडोत्तोलन  बहुत ही घूमधाम से मनाया जाएगा।

ये रहे मोजूद

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति की बैठक में  राजेश गुप्ता, सोहराब खान, प्रदीप नारनोली, पवन सोनी, प्रदीप अग्रवाल, विजय सैनी, इमरान अली,राज कुमार गुप्ता,संजय पांडेय,नवनीत रिटोलिया, कुणाल कुमार, सलाउद्दीन महाजन, इंदरजीत सिंह, अमरजीत सिंह,नितिन अग्रवाल, जय प्रकाश केजरीवाल आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments