Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पवित्रम सेवा धाम द्वारा गुजरात मे बनी दिव्य औषधि स्वर्णप्राशन मन्त्रो के साथ पिलाई गई

 


धनबाद। पवित्रम सेवा धाम , कोयला नगर में बच्चो को हजारों वर्ष पुरानी परम्परा अनुसार महान ऋषियों द्वारा वर्णित विधि से गुजरात मे बनी दिव्य औषधि स्वर्णप्राशन मन्त्रो के साथ पिलाई गई। धनबाद के लगभग सभी क्षेत्रों से बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इसके साथ ही आज सावन के पवित्र माह में विभिन्न दुर्लभ औषधियों के बीजो को आगन्तुक गणमान्य अतिथियों के हाथों से पवित्रम सेवा धाम में लगाया गया । इस कार्यक्रम में पवित्रम सेवा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भरतिया  उपस्थित रहे । साथ ही आरोग्य भारती से जयप्रकाश, विश्व हिंदू परिषद से सुनील कुमार, अशोक दुबे, रामकृष्ण मिशन से बिकेश, आयुष फाउंडेशन से अर्पिता दीदी , पवित्रम मातृशक्ति से विभा अग्रवाल, शीला सिह, बजरंग दल से  सुनील कुमार सोनी जी एवम अनेको गणमान्य लोगों ने औषधीय बीज लगाए एवम पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत मे पवित्रम के धनबाद इकाई के संरक्षक मंडल के सदस्य एवम धनबाद के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी  हरिराम गुप्ता के हाथों सभी को औषधीय पेड़ बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन पवित्रम के संचालक अजय भरतिया ने हनुमान चालीसा पाठ एवम स्वर्णप्राशन की महत्ता बताकर किया । तदुपरांत सभी बीजो की जानकारी दी । 


Post a Comment

0 Comments