धनबाद: कोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन शुक्रवार को हरकत में दिखा। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को एसएनएम एमसीएच से जांच के लिए आविष्कार डायग्नोस्टिक लाया गया है जहां सीटी स्कैन एमआरआई सहित कई जांच किये गए । जांच के लिए निजी लैब ले जाने के क्रम में जिला प्रशासन के द्वारा संजीव सिंह की सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम किया गया था। इस क्रम में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। आपको बता दे झरिया के पूर्व संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह समेत 4 लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। जेल में ही संजीव से गिर गए थे , जेल में कुर्सी से गिर जाने से उनके माथे और हाथ में गंभीर चोटें आई थी । जिसके बाद जेल प्रशासन उन्हें SNMMCH इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। और आज के लिए जांच के लिए धनबाद अविष्कार डायग्नोस्टिक लाया गया।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments