Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सिंबायोसिस किड्स स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मना, प्राचार्य रीना मंडल ने कहा कि वृक्ष ही मनुष्य जीवन का आधार

 


बरवाअड्डा। सिंबायोसिस किड्स स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके बीच निबंध कला, भाषण एवं कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत अध्यापकों और शिक्षकों ने पौधारोपण किया। स्कूल प्राचार्य रीना मंडल ने कहा कि वृक्ष ही मनुष्य जीवन का आधार है। ये मनुष्य के हजारों जरूरतों को पूरा करते हैं पेड़ पौधे ना हो तो धरती सुरक्षित नहीं रहेगी। धरती को बचाने, पर्यावरण शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments