Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा ने यशोमती श्री विद्या निकेतन में वॉटर कूलर का किया उद्घाटन

  


Dhanbad। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा शुक्रवार को “यशोमती श्री विद्या निकेतन”  लाल बाज़ार झरिया विद्यालय के प्रांगण में स्थायी वॉटर कूलर का उद्घाटन विद्यालय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा समिति प्रमुख अरुणा भगानिया, डॉक्टर सुरेंद्र भगानीया के करकमलों द्वारा किया गया। इस नेक कार्य को अरुणा भगानिया के सहयोग से किया गया। विद्यालय परिवार ने इस नेक कार्य के लिए सबका आभार व्यक्त किया। उद्घाटन पर लायंस क्लब धनबाद के अध्यक्ष दिलीप सुबिकी, विद्यालय के सह सचिव विनोद शर्मा, विद्यालय प्राचार्य असित दास, शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, उपाध्यक्ष शारदा बजाज उपस्थित थी। 

Post a Comment

0 Comments