Dhanbad। क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति पूर्व मध्य रेल के सदस्य पिंटू कुमार सिंह यात्री सुविधा की मांग को लेकर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महाप्रबंधक से कहां की ट्रेनों में काफी गंदा बेड रोल मिलता है। धनबाद से नई दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलाने का मांग किया है। महाप्रबंधक श्री शर्मा ने पिंटू कुमार सिंह को आश्वासन देते हुए कहा की धनबाद से नई दिल्ली ट्रेन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को प्रेषित करेंगे। यात्रियों को साफ सुथरा बेड रोल जल्द मुहैया कराया जाएगा। वही गंगा सतलज एक्सप्रेस धनबाद से ही चलेगी इस ट्रेन के अन्य रूटों पर परिचालन कराने की कोई योजना नहीं है। पूर्व मध्य रेल की ओर से इस संबंध में रेलवे बोर्ड से कोई पत्राचार भी नहीं किया गया है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments