Dhanbad। पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह के अच्छे इलाज को लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने एसएनएमसीएच में मीडिया को संबोधित किया। मौके पर पूर्व विधायक की पत्नी रागिनी सिंह ने कहा कि संजीव सिंह की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है इसके बावजूद हमें उन्हें बाहर ले जाने नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल सुपरिटेंडेंट से लेकर यहां की टीम दबाव में काम कर रही है उन्हे कुछ भी होता है तो इसके लिए एसएनएमसीएच जिम्मेदार होगा। मेडिकल टीम के द्वारा उन्हें रिम्स रेफर करने की अनुमति दी गई है लेकिन सरकारी अस्पताल में हम नहीं ले जाना चाहते हैं वहां की व्यवस्था सब जानते हैं हम उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए कोर्ट में पिटीशन भी डाला गया है। अब न्यायालय से ही भरोसा है। पूर्व विधायक की माता कुंती देवी भावुक दिखी। उन्होंने डबडबाई आंखों से आंसू पूछते हुए कहा की बेटे की तबीयत में कोई सुधार नहीं है। उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाना बहुत जरूरी है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन इसके लिए इजाजत नहीं दे रहा है अब हम लोगों को कोर्ट पर ही भरोसा है। पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नितिन भट्ट ,मानस प्रसून आदि ने संजीव सिंह से नहीं मिलने देने पर अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बेहतर इलाज का हक हर किसी को है उन्हें बाहर ना ले जाने देने से प्रतीत होता है की जिला प्रशासन के साथ अस्पताल प्रबंधन राज्य सरकार के दबाव में काम कर रही है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments