मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा......
Dhanbad।शहर के वीवाना रिसोर्ट गोविंदपुर मे भगत परिवार द्वारा आयोजित श्री राधा नाम संकीर्तन में ब्रज रस अनुरागी साध्वी पुर्णिमा जी पूनम दीदी श्री श्री बरसाना धाम के द्वारा भक्ति मय संकीर्तन पर भक्त भाव- विभोर हो कर खुब झुमें। मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा श्रीहरि आएंगे एवं अन्य ब्रिज गीतों से भक्तों को भक्तिरस से सराबोर किया। दिल्ली से पधारी इंदु खन्ना ने भी अनेकों भजनों से भक्ति की धारा बहाई। संजय नागपाल निर्माता ने श्री कृष्ण के भजनों को मधुर रस में गाकर सबका दिल जीत लिया।जैसे शहर में वृंदावन उतर आया हो, वृंदावन की भावनात्मक भाव से धनबादवासी सुध बुध खो बैठे।
ये रहे मौजूद
जिसमें मुख्य रुप से श्री विरेंद्र भगत, कमल अग्रवाल, राकेश शर्मा, रंजीत सिंह, देवेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, दिलीप गोपाल, इंजीनियर रवि चौधरी, इंजीनियर रवि चौधरी वृंदावन से आये निजी पुजारी राहुल गोस्वामी जी आदि का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments