Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन धनबाद और वर्षा फैशन के संयुक्त तत्वाधान में सावन मेला का हुआ आयोजन


धनबाद। आयुष फाउंडेशन धनबाद और वर्षा फैशन के संयुक्त तत्वाधान में हीरापुर स्थित वर्षा फैशन में सावन के पावन अवसर पर श्रावणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि साइबर थाना प्रभारी गुड़िया मैडम और महिला थाना प्रभारी विशाखा मैडम थी। महिलाएं हरे रंग के पारंपरिक परिधान में खूब जंच रहीं थी। करीब 60 महिलाओं और लड़कियों ने कार्यक्रम का लुफ़्त उठाया। सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया हम नीत सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहते है । अपनी सामाजिक दायित्वों के साथ हमें अपनी सांस्कृतिक जिम्मेदारी का भी निर्वाह करना चाहिए । वर्षा फैशन संचालिका सुषमा प्रसाद ने बताया ऐसे कार्यक्रमों से हमे नए लोगों से परिचय करने का मौका मिलता हैं । कार्यक्रम में रेट्रो थीम रखा गया था । सबसे सुंदर दिखने वाली को आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा बनाया गया लड्डू गोयल  का झूला दिया गया। सभी आने वाली महिलाओं को संस्था द्वारा बनाया गया पोटली और सजो समान दिया गया। जे पी नर्सिंग स्कूल की तरफ़ से सभी के लिए नाश्ते का इंतजाम था।  कृष्णा अग्रवाल ने मंच संचालन किया। सचिव अर्पिता अग्रवाल, संचालिका सुषमा प्रसाद, नीलम अलका, तनिषा, निष्ठा, पूनम सुजाता रंजन ,लोपामुद्रा ,आदि दर्जनों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की।



Post a Comment

0 Comments