रांची। 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में अपनी दमदार मौजूदगी दर्शाने में जदयू जूट गई है।जनता दल यूनाइटेड झारखण्ड में अपने संगठन को मजबूत और विस्तार करने की कड़ी में आज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी किया। इस सूची में चार उपाध्यक्ष, पंद्रह महासचिव, 20 सचिव और 3 प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इसके अलावे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, रांची महानगर के लिए भी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी रांची के जदयू के प्रदेश कार्यलय में पार्टी के खीरू महतो ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जदयू झारखण्ड में दमदार मौजूदगी दर्शाएगी। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का झारखंड में आगमन होगा। प्रमंडल में पार्टी का कार्यक्रम होने जा रहा है। जल्द ही दूसरी सूची जारी होगी।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments