Dhanbad। शक्ति समर्पण फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सावन में कजरी कार्यक्रम में आज बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उपस्थित हुई। जहां शक्ति समर्पण की अध्यक्ष संतोषी आनंद, सचिव मधु सिन्हा, कोषाध्यक्ष अंजली प्रसाद ने रागिनी सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। वही श्रीमती सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं सदस्यों को सावन महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रमा सिन्हा, संगीता सिन्हा, राखी सिंह, मीनू साव नेहा भगत, प्रिया सिन्हा, संगीता शर्मा, नीतू तिवारी, मधुबाला सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में शक्ति समर्पण फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments