Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भिस्तीपाड़ा का 16 वर्षीय किशोर आयुष कुमार नहाने के क्रम में दामोदर नदी में बहा, काफी खोजबीन के बाद भी आयुष का कुछ पता नहीं

 


धनबाद। सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा पुल के समीप दामोदर नदी घाट में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार 22 अगस्त के दिन करीब 1:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक धनबाद के हीरापुर  भिस्तीपाड़ा निवासी नंदकिशोर यादव का 16 वर्षीय पुत्र कक्षा 11 का छात्र आयुष कुमार यादव अपने ही पड़ोस के दो साथी, अभिजीत मुखर्जी और प्रत्यूष साव के साथ दामोदर नदी नहाने आया था। नहाने के क्रम में आयुष नदी में डूब गया। यह देख अभिजीत और प्रत्यूष डर कर शोर मचाते वहां से भाग गए। शाम 4 बजे प्रत्यूष ने आयुष के परिजनों को नहाने जाने की जानकारी दी पर आयुष के डूबने की बात नहीं बताया। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को खबर दिया।  पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से काफी खोजबीन की, लेकिन आयुष का पता नहीं चल सका। सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया की बुधवार को गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम आयुष की तलाश करेगी।



Post a Comment

0 Comments