Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा ने किया साइक्लोथोन का आयोजन

 


धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा द्वारा पुराना बाजार, मंच भवन से  साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। साइक्लोथोन मंच भवन से हावड़ा मोटर, धनसार, बैंक मोड़ पुराना बाजार होते वापस मंच प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुआ। मौके पर बच्चों का उत्साह देखते हैं बना। युवा मंच के उपाध्यक्ष रोहित सरावगी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे शाखा के पूर्व अध्यक्ष विनय रिटोलिया, सुभाष लिखमानिया, अध्यक्ष सुनील सोनी, उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल रोहित सरावगी, सचिव राहुल अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष अमित भिवानी वाला एवं कार्यकारिणी सदस्यों विवेक मानकासीया, जयशंकर शर्मा, रौनक डालमिया, आनंद खरकिया, विनीत खेतान, कमलेश केजरीवाल, पियूष केडीया, सुमित गोयनका  कार्यक्रम में पूरी कार्यकारिणी का अभूतपूर्व साथ सहयोग रहा ।



 

Post a Comment

0 Comments