Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तू खुल तू बोल प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने अपनी नृत्य संगीत से दर्शकों का दिल जीता,निहारिका श्रीवास्तव ने बच्चों को मंच प्रदान कर अपना वादा पूरा किया

धनबाद। सरकारी विद्यालयों के बच्चों को निजी विद्यालयों के बच्चों की तरह पब्लिक स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और मोरल वैल्यूज में निर्गुण बनाने के लिए लुबी सर्कुलर रोड स्थित सहजानंद कंपलेक्स में ओपन अप, स्पीक अप, तू खुल तू बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने खुले मंच पर पहली बार पब्लिक स्पीकिंग किया। आकर्षक नृत्य संगीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों  को झूमने पर म

जबूर कर दिया। अपनी ड्राइंग से सबका दिल जीत लिया। मौके पर मुख्य अतिथि अपना अस्पताल के डायरेक्टर एमडी सलाउद्दीन, भाजपा नेता अमरेश सिंह,  सुपर्णा मैम, राजेश श्रीवास्तव, मनी श्रीवास्तव ,आशु श्रीवास्तव मौजूद थे।

क्या है तू खुल तू बोल अभियान

कार्मेल स्कूल धनबाद की छात्रा निहारिका श्रीवास्तवा एक प्रेरक वक्ता है जो राष्ट्रीय स्तर के कई स्पीच कंपटीशन की विजेता रह चुकी है। उन्होंने स्कूली बच्चों की जागरूकता को लेकर ओपेन अप, स्पीक अप, तू खुल तू बोल कार्यक्रम शुरू किया है। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त वरुण रंजन से मुलाकात की। जिन्होंने इसका उद्घाटन किया। निहारिका बताती है  कि बच्चों में मोरल वेल्यू की कमी है। रील्स बनाने की होड़ में वे लक्ष्य से भटकते जा रहे हैं। स्टेज पर आने से विशेषकर सरकारी स्कूलों के बच्चे हिचकते हैं। उनका व्यक्तित्व विकास नहीं हो पाया है। इसको लेकर उन्होंने  कार्यशाला की शुरूवात की ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े, वे सभी मामलों में जागरूक बनें। एक यू-ट्यूब चैनल भी बनाया। निःशुल्क कार्यशाला में बच्चों को बोलना सिखाया। कला और विचार को प्रस्तुत करने के लिए मंच भी दिया।



Post a Comment

0 Comments