धनबाद। कृषि बाजार समिति चेम्बर ऑफ कामर्स की आम सभा चीनी पट्टी के प्लेटफार्म पर हुई। आम सभा में विगत वर्षो के कार्यकाल पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में पिछले कार्यकाल कि सराहना कि तथा आगे भी उसी जोश खरोश के साथ में चेम्बर के कार्यो को आगे बढाने का संकल्प लिया। आम सभा मे वर्तमान कमेटी को भंग कर के नई कमेटी का निर्माण किया गया। नई कमिटि मे सर्वसम्मति से जितेन्द्र अग्रवाल को अध्यक्ष, गौरव गर्ग को सचिव और दीपु कटेसरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। आम सभा में बाजार प्रांगण के लगभग सभी व्यापारी मौजुद थे। सभी ने एक स्वर मे नई कमिटी को बधाई दिया तथा भविष्य में व्यापारी एकता कि मिसाल कायम करने का प्रण लिया।
ये रहे मौजूद
आज की आमसभा में सर्वश्री विनोद गुप्ता, अशोक सराफ, सुरेंद्र जिंदल विकास कंधवे राजकुमार अग्रवाल अजय बंसल शरद अग्रवाल जसविंदर सिंह बिट्टू लाडिया मंजीत सिंह अनिल मित्तल इन्द्र अग्रवाल सुधीर बंसल पवन गांधी अनूप अग्रवाल संतोष सिंह उत्तम हड़ोडिया सूरज यादव संजय अग्रवाल विनय अग्रवाल विनोद सिंघल मनीष संथालिया श्याम भीमसरिया अशोक भुवानिया विवेक अग्रवाल सुशील गर्ग संदीप मित्तल विक्की सावडिया रवि परमाका रोशन कुमार अनिल गोयल प्रदीप साव शेखर गुप्ता इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments