धनबाद। कलियासोल प्रखण्डांतर्गत नयाडीह ग्राम निवासी एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश सलाहकार मृणाल कांत चौबे के पिता स्व. निरंजन चौबे के पूण्यतिथि एवं स्व.बनमाली चौबे के द्वादशा श्राद्धकर्म के पुण्य अवसर तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र जिन्होंने एक ऐतिहासिक आंदोलन हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु देश में पांच लाख से अधिक सदस्यों का एक माला पिरोकर अजर-अमर मुहिम चला या हैं। जिनके निस्वार्थ भाव से देश के भीतर सभी राज्यों में हिंदी राष्ट्रभाषा बनाने की भावना जागृत हुई। आज के दिन हृदय नारायण मिश्र के सम्मान में रुद्राक्ष तथा बिल्वबृक्ष का पौधा रोपण किया गया। यह पौधा स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण संस्थान के द्वारा प्रदत्त किया गया था।
ये रहे मौजूद
मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, प्रदेश सलाहकार मृणालकांत चौबे, डाभवेश चन्द्र चौबे, सरोज कुमार चौबे, वरिष्ठ महासचिव बलराम उपाध्याय, काशी नाथ चौबे, दूलाल उपाध्याय वरिष्ठ समाजसेवी पश्चिम बंगाल, जितेन्द्र कुमार चौबे, समीर कुमार तिवारी,परेश चौबे, नव कुमार तिवारी, मुरली धर तिवारी, उद्धव नारायण तिवारी, नित्यानंद चौबे वीएन तिवारी, विनय कुमार तिवारी आदी उपस्थित हुए।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments