Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनंजय यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धनबाद में सड़क जाम के दौरान हुई वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

 


Dhanbad। धनंजय यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने कतरास मोड़ में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ किया और जमकर बबाल किया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को सड़क पर से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। गौरतलब है की 31 जुलाई को झरिया में सिंह मेंशन समर्थक धनंजय कुमार यादव की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जिसमे गोली और बम भी चलाए गए। जिसको लेकर स्थानीय लोगों व धनंजय के परिजनों द्वारा कतरास मोड़ चोक जाम कर जमकर बवाल काटा। इस दौरान लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 




Post a Comment

0 Comments