Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इस्कॉन वृन्दावन विहार में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का 2 से सितंबर से होगा आयोजन



धनबाद: श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर, इस्कॉन द्वारा आगामी 2, 3 एवं 4 सितंबर को भव्य तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कथा एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

महोत्सव की शुरुआत 2 सितंबर, बुधवार को श्री कृष्ण जन्म कथा प्रारंभ के साथ होगी। कथा का आयोजन शाम 4:00 बजे से किया जाएगा।

3 सितंबर, गुरुवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन कृष्ण चरित्र मिलन, अस्तित्व नागरिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।

वहीं, 4 सितंबर, शनिवार को जन्माष्टमी महोत्सव के तहत विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रातः पूजन विधि, मंगला आरती, श्रीजी का जन्मोत्सव, छप्पन भोग, वैदिक मंत्रोच्चार एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 4:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।

इस्कॉन वृंदावन विहार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धनबादवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की लीला, कथा, कीर्तन एवं महाप्रसाद का आनंद लें।

यह आयोजन Clarks Inn Suites (Baliapur Road), धनबाद, झारखंड में आयोजित होगा।

Post a Comment

0 Comments