धनबाद। धनबाद के समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 26 के पार्षद विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान जमुई सांसद, अरुण भारती, चतरा विधायक एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पप्पू सिंह अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से झारखंड में पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments