Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण लीला और मनमोहक नृत्य से मन मोहा



धनबाद। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-नन्हे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और ग्वाल-बालों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण लीला के साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया। उनकी मासूम अदाओं, सुंदर नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश को भी प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम एवं संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments