Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखी, भीषण गर्मी में घंटो बिजली न रहने से लोग परेशान दिखे

 


धनबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह  चौपट नजर आई। दोपहर 2 बजे से पूरे शहर में बिजली गुल रही। शहर को बिजली आपूर्ति करने वाला बिजली विभाग के गोधर सब स्टेशन से 11kv लाइन का  जंफर कट कर पावर ट्रांसफार्मर पर गिर गया जिससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई और और ऑयल लिक करने लगा। तत्काल बिजली विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घटना पर काबू पाया। फॉल्टो के लिए डीवीसी को जिम्मेदार बताने वाला बिजली विभाग इस घटना पर कुछ भी बोलने से बचता दिखा। भीषण गर्मी में बिजली न रहने से शहर वासी परेशान दिखे। केवल सब स्टेशन की कर्मी ने बताया की शाम 6 बजे तक बिजली मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments