Hot Posts

6/recent/ticker-posts

23 सितंबर को आईआईटी आईएसएम धनबाद में मनेगी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती,राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय चिंतक प्रो.डॉ. राकेश सिन्हा करेंगे शिरकत




Dhanbad।  ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में लुबी सर्कुलर रोड के कैप्शन होटल में हुई। इस बैठक में 23 सितंबर बुधवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सचिव संतोष कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय चिंतक प्रो.डॉ. राकेश सिन्हा जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य विद्वत जानो ने भी आने की स्वीकृति प्रदान की है । ट्रस्ट के सदस्यों ने दिनकर जयंती मनाने हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किये । इस बैठक में डॉ. रमेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष नरेश राय जी, सत्येंद्र कुमार, वैभव सिन्हा,रामप्रवेश शर्मा, विनोद कुमार, नर्मदेश्वर सिंह, दशरथ राय, अरविंद कुमार सिंह, अरविंद शर्मा,रणधीर मिश्रा,बबलू तिवारी, मृत्युंजय राय,रोशन कुमार, नागेंद्र राय,अशोक कुमार शर्मा,रामदुलार राय,दिलीप कुमार सिंह, अजय कुमार, जेके सिंह, रविशंकर जी,रुपेश कुमार सिंह,अशोक कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, बीसीसीएल ज्ञानेश्वर कुमार, जयराम सिंह, वाल्मीकि शर्मा,दीपक सिंह चौधरी, मनोज कुमार शर्मा,श्री राम शर्मा, पवन कुमार, अजय शर्मा, भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments