Dhanbad: अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा की भारत साईकिल यात्रा 15 राज्यों की भ्रमण के साथ झारखंड राज्य के जमशेदपुर बोकारो होते हुए शुक्रवार को धनबाद पहूंची और धनबाद परिसदन में प्रदेश महासचिव नीतू यादव , महिला जिला अध्यक्ष विनीत यादव, विजय यादव, राम नारायण ने अभिषेक यादव का गर्मजोशी से स्वागत । अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धनबाद पहुचने पर विभिन्न क्षेत्रों में फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया है। यात्रा में शामिल अभिषेक यादव ने बताया कि 1 जुलाई को आगरा से यात्रा की शुरुआत हुई और अंतिम जम्मू कश्मीर तक जाना है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए ताकि यादव समाज का विकास हो और वह समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। वे सरिया जाने के लिए आगे यात्रा पर निकल गए।
0 Comments