धनबाद। बेकारबांध स्थित सूर्य मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। जिसमें हजारों रुपए की संपत्ति चोरों के द्वारा लूट लिया गया है। हर रोज की तरह बुधवार को भी मंदिर के पुजारी के द्वारा संध्या पूजा करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए। इसके बाद रात्रि में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखे इनवर्टर, दान पेटी और अन्य कीमती वस्तुओं को लेकर भाग गए। वहीं इसकी जानकारी मंदिर पुजारी को सुबह हुई जब वे पूजा के लिए मंदिर आए। जिसके बाद इस घटना की जानकारी धनबाद थाना को दी गई है। मंदिर के पुजारी श्रीधर पांडे ने बताया कि उनका डेरा कहीं दूर है जहां वे रहते हैं वहीं प्रत्येक दिन में सुबह मंदिर आते हैं और शाम में पूजा के बाद अपने डेरा पर चले जाते हैं। बुधवार को भी यही हुआ लेकिन रात्रि में चोरों ने मंदिर में लगे इनवर्टर, बैटरी और दान पेटी को मंदिर का ताला तोड़ कर चुरा लिया है उन्होंने बताया कि विगत समय में भी दो-तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है बावजूद इसके अभी तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। वही मंदिर के दूसरे पुजारी देवेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि चोरी की घटना पहले भी हुई है और बीती रात भी चोरों ने मंदिर का दान पेटी, इनवर्टर और बैटरी चुरा लिया है जिसकी लिखित शिकायत धनबाद थाना को की गई है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments