Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साल के आखिरी महीने में धनबाद जिला के 36 ग्रामों में गठित आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में ब्राह्मण महासम्मेलन का होगा आयोजन

 


Dhanbad। शिवनारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में कृष्णानगर में पंचखुर ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में यह विचार विमर्श किया गया कि 2023 के आखिरी म हीने में धनबाद जिला के 36 ग्रामों में गठित आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में एक ब्राह्मण महा सम्मेलन करने का आयोजन किया जाएगा। आर्ष परिषद कतरास के अध्यक्ष  अरुण चन्द्र तिवारी एवं समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है।जिसका झारखण्ड,पश्चिम बंगाल स्थित आठ ब्राह्मण समाज जिसमेंपंचखूर,आठगांवा,पांडरा,शिखर,नवागढ़, शेरगढ़ एवं शत्ततोपा के अलावे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, सम्पूर्ण विप्र समाज, राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संघ, विश्व ब्राह्मण संघ आदी ब्राह्मण समाज भी शामिल होने के इच्छुक तथा आमंत्रित किये जायेगें। आज की बैठक में पंचखूर ब्राह्मण समाज जो गिरीडीह, गाण्डेय, कोडरमा, सरिया,खड़गडीहा ,जमुई जगहों पर लोग रहते हैं ने हमेशा इस महासम्मेलन के सफलता के लिए समर्थन देने का वचन दिया । इसी तरह अन्य समाज में जाकर लोगों को प्रेरित किया जायगा। मौके पर आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण चन्द्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण महा सम्मेलन में बड़े ब्राह्मण जनप्रतिनिधि अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि में केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री  नितिन गडकरी को aane के लिए आग्रह किया जायगा। विशिष्ठ अतिथि गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सोलहवीं लोक सभा के भाजपा सांसद रविन्द्र नाथ पाण्डेय, धनबाद के  कांग्रेसी पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे उर्फ दद‌ई दूबे,के एन त्रिपाठी,सत्येन्द्र नाथ तिवारी, राजमहल के भाजपा विधायक अनंत कुमार पाण्डेय, झारखण्ड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मिथिलेश कुमार ठाकुर,भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल  के आप्त सचिव  राजेन्द्र तिवारी, भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जेएमएम के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य, भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण अध्यक्ष गणेश मिश्रा,जेएमएम की केंद्रीय सदस्या  निलम मिश्रा के साथ -साथ अन्य क‌ई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने पर विचार किया गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम  पर समिति के लोग आंतरिक विचार कर निर्णय लेंगे।यह मसोदा पंचखूर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष  शिवनारायण पाण्डेय ने तैयार किया। 

ये रहे मौजूद

मौके पर सत्यनारायण मिश्र, मोतीलाल त्रिवेदी, शंकर पाण्डेय,नरेश कुमार पाठक,आनन्द उपाध्याय, सत्यनारायण तिवारी, रामप्रसाद चौबे,मोहन पंडा एवं प्रमोद कुमार तिवारी आदि उपस्थित हुए।



Post a Comment

0 Comments