धनबाद:न्यू बिशुनपुर धनबाद निवासी राज संचू रजवार 24-29 अक्टूबर को बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित सीनियर वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वो संपूर्ण झारखंड एवं बिहार के पहले व एक मात्र खिलाड़ी है। रजवार का चयन राष्ट्रीय टीम में 'टीम काता' स्पर्धा में किया गया। रजवार अपनी ट्रेनिंग कप्तान और कोच अनिकेत गुप्ता की निगरानी में दिल्ली में कर रहे है। पेशे से एक सिविल इंजीनियर होने के बावजूद उन्होंने स्पोर्ट्स का रास्ता चुनते हुए देश जगत में अपनी पहचान बनाई है। आज उनके स्टूडेंट्स भी देश विदेश से भारत के लिए पदक ला रहे। उनकी इस उपलब्धि पर शिहान भारत शर्मा और नेशनल फेडरेशन सेक्रेटरी संजीव झांगरा उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही परिवार वालों और उनके चाहने वालो में भी काफी हर्ष का माहोल है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments