Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बैंक मोड चैंबर कार्यालय में आगे की रणनीति के बनाने के लिए व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, बैठक में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी

               गोलीबारी के विरोध में व्यापारियों का धरना प्रदर्शन

Dhanbad। जिला चेंबर के पहल पर आयोजित धरने में रणधीर वर्मा चौक पर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर व्यापारियों का आक्रोश पूरे चरम पर दिखा। आगे की रणनीति बनाने के लिए जिला चेंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका के अध्यक्षता में बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में धनबाद के व्यापारियो ने बैठक किया। बैंक मोड़ के मोटर पार्ट्स व्यवसायी पर गोलीबारी के विरोध में व्यापक आंदोलन के रणनीति बनाने के लिए घंटो विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले दो दिनों तक आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए समय लिया जाएगा और बुधवार से जिले के व्यापारी घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल  के स्वरूप को व्यापक बनाने के लिए दवा कारोबारी से भी चेंबर सहयोग लेने की तैयारी में है।

Post a Comment

0 Comments