Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद लोकसभा समन्वयक समिति की बैठक में शामिल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नाराज़ होकर जिला प्रभारी मंत्री पद से इस्तीफा की पेशकश किया,ददई दुबे के बाहरी उमीदवार के परिभाषा ने जताया की वो भी लोकसभा चुनाव के लिए है तैयार

 


धनबाद कॉग्रेस में सब कुछ नही नही चल रहा है।धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति मिशन 2024 की बैठक में नाराज़ स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद लोकसभा समन्वय समिति सह बीस सूत्री अध्यक्ष बन्ना गुप्ता ने धनबाद प्रभारी मंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आलाकमान को सोमवार तक इस्तीफा भेजने की बात कही जा रही है। समन्वयक समिति की बैठक के बाद सर्किट हाउस स्वास्थ्य मंत्री पहुँचे।जहां नेता कार्यकर्ता भी पीछे से  पँहुच गये।मंत्री से इस्तीफा वापस लेने के लिये मनाने का प्रयास किया।लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बिना कुछ कहे देर रात रांची रवाना हो गये। जानकारी के अनुसार धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में बाहरी उमीदवार को लेकर चर्चा हुई।जिसके बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा भी किया गया।इसी हो-हंगामे के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद प्रभारी मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। 


पूर्व सांसद ददई दुबे ने कहा कि  आलाकमान इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगा

पूर्व सांसद ददई दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने जिला प्रभारी मंत्री पद से इस्तीफा की घोषणा की है।इसे आलाकमान नही मानेगी,वे सभी भी नही मानेंगे। हालांकि बाहरी उमीदवार के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि झारखंड छोड़कर कोई भी बाहरी उम्मीदवार धनबाद में नहीं चलेगा।यहां सिर्फ झारखंड के नेताओं को लोकसभा में उम्मीदवार के तौर पर उतारने की तैयारी है। आलाकमान को इस पर फैसला लेना है।उन्होंने कहा कि समन्वय समिति की बैठक में बाहरी उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई थी। बाहर से आने वाले उम्मीदवारों पर पार्टी के नेताओं में नाराजगी है। वही कॉग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि प्रभारी मंत्री ने इस्तीफा क्यों दिया। यह नही मालूम।यह उनकी अपनी सोच, विवेक की बात है।कॉग्रेस में सब ठीक चल रहा है। वही धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता इस्तीफे की बात को लेकर गोलमोल जवाब दिया।मीडिया के सवाल पर वो इस्तीफे की बात को टालते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि 2024 की चुनाव की पूरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। इस बैठक में बाहरी उम्मीदवार को लेकर विवाद या हंगामा होने के किसी बात पर उन्होंने मीडिया के सवालों का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।




Post a Comment

0 Comments