Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पवित्रम सेवा परिवार ने घुरनी जोड़िया में 200 घरों में दीपक एवम तेल का किया वितरण


धनबाद। पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकर्ताओं  द्वारा बस्तियों के घर घर घूमकर आज  (छोटी दीपावली) के दिन दोपहर 3 बजे से धनसार के आसापास कोयला प्रभावित क्षेत्र हनुमान मंदिर घुरनी जोड़िया के हमारे रक्तबन्धु सेवा बस्ती वासियों के बीच 200 घरों में  दीपक  एवम तेल  वितरण किया ।  इनके बीच पहुंचकर अपनत्व का अहसास करवाने का प्रयास किया गया । अपने घर मे दीपक जलाने से पहले एक दीपक इनके घरों में भी जलाएं यही भाव से यह कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में आँचल फाउंडेशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा । कार्यक्रम में अध्यक्ष  संजय भरतिया,  आलोक प्रकाश , प्रो अभिषेक सिन्हा ,  राजेश सिंह ,  अनिल जैन ,  अजय भरतिया , श्री कपिलदेव पांडेय, दिवाकर सिह, शिवाधार सिह, गगन, प्रिंस आदि का बहुत योगदान रहा ।



Post a Comment

0 Comments