Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ने धनबाद और गिरिडीह में मनाया स्थापना दिवस


धनबाद /गिरिडीह: शनिवार को  अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद का स्थापना दिवस सह परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र  का जन्मदिवस  पर  धनबाद के कोटालडीह में विवेकानंद तिवारी के आवास परिसर  और गिरिडीह के चिरकी मध्य विद्यालय पीरटांड़  में श्री मिश्रा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिष्ठान्न मिठाई बांटा गया।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी, प्रधानाध्यापक,सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षिका , कर्मचारी समेत 400 बच्चों को हिंदी राष्ट्रभाषा बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने संकल्प दिलाया।मौके पर परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी, निर्भय दूबे, निर्मल कुमार दूबे, बबिता देवी,अर्जून मुर्मू, संजय हांसदा गिरीडीह जिला अध्यक्ष, चांदनी तिवारी गिरीडीह जिला उपाध्यक्ष, मोतीलाल त्रिवेदी, नरेश कुमार पाठक आदी उपस्थित हुए।



Post a Comment

0 Comments