Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक के पुत्र पर हमले के विरोध में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

 

धनबाद। झारखंड बांग्ला भाषा  उन्नयन  समिति ने गांधी सेवा सदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  कहा कि हमारे समिति के केंद्रीय अध्यक्ष  रीना मंडल तथा उनके पति आशीष मंडल के ऊपर धैया रानी बांध के समक्ष कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह ने जिस तरह हमला किया उसको किसी कीमत में हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे,पुलिस 24 घंटा के अंदर रणवीर सिंह तथा उनके साथियों को गिरफ्तार करें अन्यथा पूरे झारखंड के बांग्ला भाषा वासी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। पुलिस ने 9 जून की घटना को जिस तरह दो बंगाली परिवार को वह भी धैया रानी बांध के सामने अपने गाड़ी से कुचलकर मार दिया था उस घटना को भी धनबाद जिला प्रशासन लीपापोती कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेंगू ठाकुर, डोरा मंडल, कल्याण भट्टाचार्य,राणा चट्टराज, सुशोभन चक्रवर्ती, कल्याण राय, राजू प्रमाणिक,रघुनाथ राय,टनी बनर्जी, समीर मंडल,सुमंतो मुखर्जी,राजकुमार नापित,राम प्रसाद बावड़ी आदि लोक शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments