धनबाद। जिले में में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों एवं गिरती विधि व्यवस्था के विरोध में धनबाद जिले के सभी चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन बंदी को समर्थन देने हेतु आज धनबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन एवं द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की धनबाद इकाई के द्वारा एक संयुक्त बैठक बुलाई गई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिया गया की सभी टैक्स प्रोफेशनल्स भी व्यापारियों के आंदोलन के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
प्रशासन से अनुरोध है के सभी प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों के जीवन की अविलम्भ सुरक्षा सुनिश्चित की जाए एवं अतिशीघ्र शिकायतों का निराकरण करते हुए धनबाद जिले में शांति व्यवस्था को पुन स्थापित कि जाए। उपरोक्त निर्णय के आलोक में लगभग सभी प्रोफेशनल्स के कार्यालय भी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे जिससे किसी भी प्रकार के कर का संग्रह एवं भुगतान (राज्य कर एवं केंद्रीय कर) प्रभावित होंगे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments