Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहर के व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले एवं गोली चलाने वाले अपराधी गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा की व्यापारियों को भय मुक्त वातावरण देने के लिए हम लोग बाध्य है

 

 


धनबाद: अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धनबाद के व्यापारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है। इधर एसएसपी संजीव कुमार ने व्यापारी पर गोली चलाने वाले प्रिंस खान के गुंडो की गिरफ्तारी पर संवाददाता सम्मेलन करते हुए जानकारी दी ने कहा कि प्रिंस खान के अब तक कुल 7 अपराधी गिरफ्तार किया जा चुके हैं, जिसमें एटीएस के सहयोग  से हम लोगों ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें राहुल कुमार सिंह, पिंटू कुमार महतो और विकास कुमार सिंह जीटी रोड से गिरफ्तार किए गए थे। जिसमें दो जमुई के रहने वाले थे और एक धनबाद के रहने वाले हैं उन लोगों के से दो पिस्तौल एक अपाची बाइक और 7 गोली बरामद की गई ।  सूत्रों के आधार पर गोली चलाने वाले मोहम्मद छोटू जिन्हें भागने के दौरान पैर पर गोली मारनी पड़ी और रिहान उर्फ राजा उर्फ आर्यन जो इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाते थे ,आतिफ अली जो मोटर बाइक चल रहा था ,साहिल अंसारी जो रेकी कर रहा था इन सभी की गिरफ्तारी की गई है इसके पास  से तीन पिस्तौल बरामद की गई है कुल पांच पिस्तौल एवं 15 गोली अपराधियों से बरामद की गई।

एसएसपी संजीव कुमार ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अप प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जो भी अपराध करेंगे उनके खिलाफ हम लोग है। व्यापारियों को भय मुक्त वातावरण देने के लिए हम लोग बाध्य है। हमें आप सभी का सहयोग चाहिए जिससे हम धनबाद को शून्य अपराध कर सके।


Post a Comment

0 Comments