धनबाद। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 26 नवम्बर रविवार को हर साल की तरह इस साल भी झरिया कौयरीबांध गुरुद्वारा से पांच प्यारो की सरपरस्ती में नगर कीर्तन सुबह 11 बजे आरंभ होगा। नगर कीर्तन में विशेष तौर पर अमरोहा की गतका पार्टी बाबा दीप सिंह अखाड़ा, नेहा ढोल नेहा बैंड, अशोक बैंड रथ, शब्दी जत्था, भुज्न्गी बच्चे,45 फुट लंबे टेलर में पालकी साहब व कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहेगा। बड़ा गुरुद्वारा के महासचिव गुरजीत सिंह ने बताया की नगर कीर्तन झरिया कौयरी बांध से आरंभ हो कर बाटा मोड, देश बन्धु टैक्सी स्टैंड, मारवाड़ी पटी, लक्समिनिया मोड, बिहार टाकीज होते हुए 2: 30 बजे कतरास मोड पहुचेगा । कतरास मोड़ से बसों द्वारा सचदेवा मार्केट 3:30 बजे पहुंचेगा। यहां गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा गुरुनानक पुरा वं शक्ति मंदिर नगर कीर्तन का स्वागत करेंगें। गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा, पानी टंकी, बेंक मोर चेंम्बर ऑफ़ कोमर्स स्वागत करेंगें। बडा गुरद्वारा में 7:30 बजे नगर कीर्तन समापन होगा। गुरू का लंगर अटुट चलेगा।
बडा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी आम जनता से अपील करती है कि नगर कीर्तन में रेलवे स्टेशन जाने वालों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए मटकुरिया चेक पोस्ट होते हुए धनसार, हाबडा मोटर, बरमसिया होकर जाने में ठीक रहेगा या समय से पहले 6:30 बजे तक आप अराम से जा सकते हैं।बडा गुरूद्वारा नगर कीर्तन में शामिल होने वाली संगत से अपील करती है कि किसी प्रकार का कीमती गहना पहन कर नगर कीर्तन में ना आए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments