Dhanbad गुरुनानक देव महाराज के 554वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार की रात बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा परिसर में सद्भावना समारोह मनाया गया।गुरुनानक देव जी की सोच और सामाजिक विचारों से संबंधित गोष्ठी का आयोजन हुआ। नानकदेव की जीवनी से सबको अवगत कराया गया। बड़ा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष दिलजोन सिंह ग्रेवाल ने सद्भावना दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। भाई संतम सिंह और हजूरी रागी दल ने दिलहों मोहब्बत जिह से सचई शबद से संगतों को निहाल कर दिया। धनबाद पब्लिक स्कूल के ग्रुप ने मैं अंधुले की टेक तेरा नाम खंदकारा, जोया म्यूजिकल ग्रुप व दुष्यंत अरोड़ा ने तौ कारण साहिबा रंग राते, गुरुनानक कॉलेज के ग्रुप ने यक अर्ज गुफतम पेश तो दर गोश कुन करतार शबद प्रस्तुत कर लोगों को मुग्ध कर दिया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और गुरुनानक कॉलेज की ओर से आयोजित इस समारोह में कमेटी के पदाधिकारियों, सर्वधर्म समितियों और समाज के बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। डॉ. रुबिना शबनम, बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. पवन पोद्दार, जीएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. पी शेखर व डॉ. हरभजन सिंह ने गुरु के बारे में उत्तम विचार रखे। डॉ. मनजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन डॉ. दलजीत कौर और डॉ. वर्षा सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरजीत सिंह,सतपाल ब्रोका एवं अन्य मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments