Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच तथा आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर 10 सितंबर को धनबाद उपायुक्त कार्यालय का घेराव एवं जोरदार प्रदर्शन करेगी







 धनबाद। झारखंड के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच तथा आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा धनबाद जिला द्वारा आगामी 10 सितंबर 2026 को धनबाद उपायुक्त कार्यालय का घेराव एवं जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी कार्यक्रम की व्यापक तैयारी को लेकर धनबाद विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी आंदोलन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे, इस प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में उपस्थित होने का आह्वान किया। आज के बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, जिला मंत्री रीता यादव, मौसम सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह, बसंती सिंह, राजाराम दत्ता, हुल्लास दास, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, मनोज गुप्ता, दिलीप सिंह, निर्मल प्रधान, उमेश सिंह, रिंकू सिंह, सुमन सिंह, बबलू सिंह, राणा सिंह, अरविंद झा, अप्पू सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। यदि परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह केवल एक परीक्षा का विषय नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास का सवाल है। भाजपा हर स्थिति में राज्य के युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि 

  JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय CBI जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। साथ ही आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेकर उन्हें न्याय दिया जाए।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 10 सितंबर का आंदोलन युवाओं की आवाज को बुलंद करने वाला ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। भाजपा धनबाद विधानसभा सहित पूरा जिला युवाओं के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी मजबूती के साथ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

भाजपा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता और परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

भाजपा की हुंकार—

युवाओं के साथ अन्याय नहीं सहेंगे!

धांधली की निष्पक्ष जांच कराएंगे!

फर्जी मुकदमे वापस कराएंगे!

छात्रों को न्याय दिलाकर रहेंगे!

10 सितंबर को धनबाद की धरती से युवाओं के हक और न्याय की आवाज बुलंद होगी।

Post a Comment

0 Comments