Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुंबई में आयोजित आरएसएसडीआई के वार्षिक सम्मेलन में धनबाद के डॉक्टर अजय पटवारी पुरस्कृत


धनबाद: रिसर्च सोसायटी फोर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ( आर एस एस डी आई) मुंबई में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में धनबाद के डॉक्टर अजय पटवारी को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।मुंबई में आयोजित आर एस एस डी आई के वार्षिक सम्मेलन 16 से 19 नवंबर चलने वाले डॉक्टरों के इस सम्मेलन का उद्घाटन बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने किया।

जहां कल उद्घाटन समारोह में डायबिटीज के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए झारखंड से धनबाद के डॉक्टर अजय पटवारी को आर एस एस डी आई अध्यक्ष बी एम  मक्कार ,सचिव डॉ संजय अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अख्तर हुसैन ने मिलकर सम्मानित और पुरस्कृत किया । धनबाद और झारखंड के लिए गर्व की बात है की छोटे शहर के क्षेत्र के लोग को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली ।ये संस्था डायबिटीज के डॉक्टर की सबसे बड़ी संस्था है  ।



Post a Comment

0 Comments