Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छठ पूजा और वर्ल्ड कप फाइनल मैच एक साथ : घाट पर पूजा भी और क्रिकेट मैच भी , शराब की दुकानें रहेगी बंद



रविवार को छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा. पूजा आयोजकों ने कहा कि वो छठ मैय्या से भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचते ही पूरे देश पर क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ गया है. छठ पूजा के साथ ही रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. यही वजह है कि संध्या अर्ध्य के साथ ही घाट पर मैच देखने के लिए लोग हाथो में मोबाइल पी जाना नही भूलेंगे।

कुछ जगहों पर संगम तट पर लगे पूजा पंडाल में भगवान सूर्य की मूर्ति के पास इंडियन टीम के पोस्टर भी लगवाए गए हैं. इसके लिए छठ पूजा पंडाल में टीम इंडिया की जीत के लिए रामायण पाठ भी कराया जा रहा है.

पूजा पंडाल के पंडित ने इसको लेकर कहा कि हम भगवान सूर्य की प्रतिमा बैठाकर छठी मैय्या से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस साल वर्ल्ड कप भारतीय टीम जीत जाए. इसके लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की गई है. उन्होंने कहा मैच खिलाड़ी जीतेंगे लेकिन जश्न पूरा देश मनाएगा और इससे भारत का नाम और रौशन होगा. 

वही दिल्ली में  रविवार को शराब की दुकाने बंद रहेंगी. दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने यह फैसला छठ पूजा 2023 (Dry Day In Delhi On Chhath Puja) के त्योहार के मद्देनजर लिया है। ऐसे में शराब के जो शौकीन रविवार को पैग लगाते हुए मैच देखने की सोच रहे थे उन्हें झटका लग सकता है।


Post a Comment

0 Comments