Dhanbad। बड़ा नवाटाड़ गोविंदपुर में झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण पीड़ित कृष्णा मंडल पिता अजीत मंडल के आवास पर आकर गोलीकांड घटना के संबंध में जानकारी लिया और पीड़ित जो कि अभी मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर में इलाज रतहै। मौके पर समाज के लोगों ने कहा की कृष्णा मंडल गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और यह हमला जानलेवा ही था ।क्योंकि कुछ दिन पूर्व अज्ञात अपराधी लोग द्वारा रंगदारी मांगा गया था। और यह भी धमकी दिया गया था। रंगदारी का भुगतान नहीं करते हो तो गोली मारकर खोपड़ी उड़ा देंगे ।इस गोलीकांड को सूड़ी समाज घोर निंदा करती है एवं अभिलंब पुलिस प्रशासन से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग करती है सूड़ी समाज के प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद से अपराधियों को अभिलंब गिरफ्तारी का ज्ञापन बहुत जल्द देगा। पुलिस प्रशासन दिनदहाड़े गोली चलाने वाले को गिरफ्तार करने में विलंब कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल, केंद्र संरक्षक रेखा मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष धरणीधर मंडल, फटक मंडल,जिला अध्यक्ष प्रफूल मंडल, जिला सचिव शैलेंद्र मंडल, सत्यजीत मंडल, हिरण मंडल,अशोक मंडल ,अमित मंडल, युवा जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, रूपेश मंडल, बबलू मंडल ,श्रीमती माला देवी ,महादेव मंडल, पंचू मंडल , प्रयाग मंडल ,मिहिर मंडल आदि उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments